राज्य एमवी सीरीज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राज्य एमवी सीरीज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

12/29/2017

Hindi Christian Music Video | पूरा सफ़र तेरे संग | Lord, You Are My Life




Hindi Christian Music Video | पूरा सफ़र तेरे संग | Lord, You Are My Life


कश्ती सा मैं था, भटका समन्दर में। चुन कर मुझे, तूने राह दी तेरे शरण की। तेरे परिवार में स्नेह से मुझे शांति मिली। तू दे आशीष और दे वचन न्याय के। फिर भी हूँ असमर्थ तेरी दया संजोने में। अक्सर किया है विद्रोह, दुखाया तेरा दिल। अनदेखा कर मेरे पापों को मुझे मोक्ष की ओर बढ़ाता।

12/12/2017

God Is Great | Hindi Christian Music Video "परमेश्वर का सच्चा प्यार" | Praise the Lord




परमेश्वर का सच्चा प्यार

आज फिर मैं परमेश्वर के सामने खड़ा हूं।
दिल बहुत कुछ कहना चाहता है, जब देखता हूं उसका सुंदर मुखड़ा।
छोड़ आया हूं मैं पिछली ज़िंदगी आवारगी की।
उसके वचनों से मैं भर जाता हूं परमानंद से, मिलता है जो उसकी दया से।
कोमल वचन परमेश्वर के सींचते, पोषण मुझे देते और मुझको बड़ा करते।
उसके कठोर वचन ही मुझको हौसला देते, मुझे फिर से खड़ा करते।

12/10/2017

God Is God | Hindi Christian Music Video"हर इंसान जीता है परमेश्वर की रोशनी में"| Praise and Worship



परिचय
हर इंसान जीता है परमेश्वर की रोशनी में
उमंग में, उल्लास में अब, परमेश्वर की धर्मिता और पवित्रता
फैल गई है पूरे ब्रह्माण्ड में, हर तरफ, और पूरी मानवता के बीच बनी महान।
हंसते शहर आसमां के, नाचते धरती के राज्य।
कौन है जो ख़ुश न होगा, किसकी आंखें नम न होंगी?
अब न है अनबन किसी में, अब न है तकरार कोई,
नाम परमेश्वर का ना, बदनाम अब करता है कोई।
हर कोई रहता है अब, परमेश्वर की रोशनी में,
शांति और प्यार से, रहते हैं मिलके लोग अब।
आसमां से धरती का संबंध है, आसमां और धरती दोनों एक हैं।
आसमां और धरती को जो जोड़ती है, वो कड़ी इंसान है।

11/09/2017

Hindi Christian Music Video "आंतरिक लगाव के गीत" | Be Happy in God's Love


Hindi Christian Music Video "आंतरिक लगाव के गीत" | Be Happy in God's Love


वे यहाँ हैं, वे ईश्वर जो इंसान के रूप में हैंI
वे जो कहते हैं, जो करते हैं, सब सत्य हैI
उनके ज्ञान, उनकी सच्चाई, सब से प्यार मैं करता हूँI
उनसे मिलकर, उनके साथ से, मैं तो धन्य हो गयाI
वे यहाँ हैं, वे ईश्वर जो इंसान के रूप में हैंI
वे जो कहते हैं, जो करते हैं, सब सत्य हैI
उनके ज्ञान, उनकी सच्चाई, सब से प्यार मैं करता हूँI
उनसे मिलकर, उनके साथ से, मैं तो धन्य हो गयाI
उनके दिल, उनके प्यार ने तो, मुझको जीत लियाI
उनको प्यार दो, पीछे चलो, ओह मेरे प्यारोI
प्यार है उनसे, वो प्यारे हैं मुझे, तड़पता हूँ उनके लियेI
उनको हासिल करूँ, उनके लिये जिऊँ, हमेशा उनको प्यार करूँI

10/19/2017

Hindi Christian Song "एक निर्मित प्राणी के दिल की आवाज़" | A Song of Praise From Christians' Hearts



Hindi Christian Song "एक निर्मित प्राणी के दिल की आवाज़" | A Song of Praise From Christians' Hearts

मैंने चाहा रोना, कोई जगह नहीं थी सही।
मैंने चाहा गाना, मिला नहीं कोई गीत।
मैंने चाहा एक निर्मित प्राणी के प्रेम का करना इज़हार।
ऊपर-नीचे ढूंढा, पर कोई वचन न बता पाए, 
न बता पाए मुझे होता जो महसूस।
व्यावहारिक और सच्चे परमेश्वर, मेरे भीतर के प्रेम।
स्तुति में आपकी मैं उठाऊँ अपने हाथ, हूँ ख़ुश कि आप आए इस दुनिया में।