प्रभु यीशु की वापसी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
प्रभु यीशु की वापसी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

7/23/2019

Hindi Christian Movie "बदलाव की घड़ी" क्लिप 2 - स्वर्ग के राज्य में आरोहित होने का एकमात्र मार्ग

Hindi Christian Movie "बदलाव की घड़ी" क्लिप 2 - स्वर्ग के राज्य में आरोहित होने का एकमात्र मार्ग


कुछ लोग मानते हैं कि चूंकि परमेश्वर ने केवल एक वचन से स्वर्ग और पृथ्वी और हर चीज़ का सृजन किया, और केवल एक वचन से मरे हुओं को ज़िंदा कर दिया, इसलिए अंत के दिनों में जब प्रभु लौटेंगे, तो वे तत्क्षण हमारी छवियां बदल कर, हमें पवित्र बना कर, प्रभु से मिलाने के लिए हमें आकाश में उठा लेंगे। क्या स्वर्ग के राज्य में उठाया जाना ऐसे ही होता है? क्या अंत के दिनों में परमेश्वर के लौटने का कार्य इतना सरल है जितनी हम कल्पना करते हैं? परमेश्वर कहते हैं: "और मामलों को अतिसरल नहीं समझना चाहिये। परमेश्वर का कार्य किसी साधारण कार्य के समान नहीं है, मनुष्य का मन उसके अद्भुत स्वरूप को आत्मसात नहीं कर सकता, और न उसमें निहित बुद्धि को प्राप्त कर सकता है। परमेश्वर सब चीजों का सृजन नहीं कर रहा, और न ही विनाश कर रहा है। बल्कि, वह अपनी समस्त सृष्टि को बदल रहा है और शैतान के द्वारा अशुद्ध की गई सब चीजों को शुद्ध कर रहा है। इसलिये, परमेश्वर महान परिमाण का काम शुरू करेगा, और यह परमेश्वर के कार्य का कुल महत्व है। इन वचनो से, क्या तुम विश्वास करते हो कि परमेश्वर का कार्य बहुत आसान है?" परमेश्वर के कार्य और उनकी बुद्धिमत्ता की थाह कोई नहीं पा सकता। अंत के दिनों में विश्वासियों का स्वर्गारोहण कैसे होगा, लोगों का शुद्धिकरण करने के लिए परमेश्वर न्याय का कार्य किस प्रकार करेंगे, इन सबके रहस्य पर से पर्दा केवल परमेश्वर स्वयं ही उठा सकते हैं..... यह संक्षिप्त वीडियो प्रभु के लौटने पर स्वर्ग के राज्य में आरोहण के एकमात्र मार्ग की जानकारी से आपको अवगत करायेगा

वीडियो देखें: क्या आप जानते हैं कि स्वर्गारोहण क्या है? सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन आपको उत्तर बतायेंगे।

संबंधित वीडियो: परमेश्वर के वचन आपके लिए बाइबल की अंदरूनी कथा और उत्पत्ति की व्याख्या करते हैं। अभी पढ़ें।

7/10/2019

Hindi Christian Skit | क्या हम उद्धार पाकर स्वर्ग के राज्य में प्रवेश कर सकते हैं?

Hindi Christian Skit | क्या हम उद्धार पाकर स्वर्ग के राज्य में प्रवेश कर सकते हैं? 

 झांग मुदे एक गृह कलीसिया में प्रचारक है, उसका मानना है कि "क्योंकि धार्मिकता के लिये मन से विश्‍वास किया जाता है, और उद्धार के लिये मुँह से अंगीकार किया जाता है" (रोमियों 10:10)। उसे लगता है कि चूँकि वह प्रभु यीशु में विश्वास रखता है, इसलिये वह पहले से ही धार्मिक है, उसे पहले ही उद्धार प्राप्त हो चुका है। जब प्रभु यीशु लौटकर आयेंगे, तो उसे सीधे स्वर्ग के राज्य में आरोहित कर दिया जायेगा। एक दिन, उसकी बेटी किसी दूसरी जगह पर मिशनरी कार्य से लौटकर घर आती है। वह झांग मुदे के इस बरसों पुराने दृष्टिकोण पर सवाल उठाती है। उसके बाद, तीन सदस्यों के परिवार में इस बात पर ज़बर्दस्त बहस छिड़ जाती है कि क्या उद्धार प्राप्त कर लेने मात्र से किसी को स्वर्ग के राज्य में प्रवेश करने का अधिकार हो सकता है, किस प्रकार के लोग स्वर्ग के राज्य में प्रवेश कर सकते हैं, साथ ही कई संबंधित विषयों पर चर्चा होती है...
वीडियो देखें: Watch More Hindi Christian Videos
संबंधित वीडियो: परमेश्वर के वचनो ने उन सत्यो को उजागर किया हैं जिसे हमें समझने की आवशकता हैं, और अधिक वीडियो देखने के लिए हमारे आधिकारिक वेबसाइट पर आपका स्वागत है।

7/09/2019

एक थ्री-सेल्फ पादरी की धारणाओं का एक ईसाई द्वारा पुरज़ोर खंडन

एक थ्री-सेल्फ पादरी की धारणाओं का एक ईसाई द्वारा पुरज़ोर खंडन

एक थ्री-सेल्फ पादरी की धारणाओं का एक ईसाई द्वारा पुरज़ोर खंडन


पादरी फेंग (एक थ्री-सेल्फ पादरी): बहन जियांग, परमेश्‍वर में विश्वास करने के सही मार्ग को अपनाने का आपका निर्णय बहुत अच्छा है। यह प्रभु यीशु के वचनों के अनुरूप है। मैं बिना किसी एतराज़ के पूरी तरह से सहमत हूँ। लेकिन अभी-अभी, आपने गवाही दी कि प्रभु यीशु, यानी देहधारी सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर लौट आये हैं। यही बात मुझे समझ में नहीं आती है।

6/16/2019

धार्मिक संसार हमेशा क्‍यों इतने पागलपन के साथ परमेश्वर के नए कार्य का विरोध निंदा करता है?

धार्मिक संसार हमेशा क्‍यों इतने पागलपन के साथ परमेश्वर के नए कार्य का विरोध निंदा करता है?

दो बार जब धरती पर चलने और मानव को बचाने का कार्य पूरा करने के लिए परमेश्वर ने देह धरी है, उन्‍हें धार्मिक दुनिया के अग्रणियों के अत्यधिक विरोध, तिरस्कार और उन्‍मादी निंदा का सामना करना पड़ा है, यह एक ऐसा सत्य जिससे लोग उलझन और संक्षोभ में पड़े है: ऐसा क्यों है कि हर बार जब परमेश्वर एक नए कार्य के चरण की शुरुआत करते हैं, तो उन्‍हें इस तरह के बर्ताव का सामना करना पड़ता है? ऐसा क्यों है कि वे जो सर्वाधिक उन्‍माद और उग्रता के साथ परमेश्वर का विरोध करते हैं, वे धार्मिक अग्रणीगण हैं जो बार—बार बाइबल पढ़ते हैं और जिन्होंने कई सालों तक परमेश्वर की सेवा की है?

4/21/2019

Hindi Christian Movie | तोड़ डालो अफ़वाहों की ज़ंजीरें | Welcome the Return of the Lord Jesus



Hindi Christian Movie | तोड़ डालो अफ़वाहों की ज़ंजीरें | Welcome the Return of the Lord Jesus (Hindi Dubbed)


2000 साल पहले, जब प्रभु यीशु ने छुटकारे का कार्य किया था, तब उन्हें यहूदी धार्मिक समुदाय के ऊटपटाँग लांछनों और निंदा को झेलना पड़ा था। यहूदी नेताओं ने रोमन सरकार के साथ साँठ-गाँठ कर उन्‍हें सूली पर चढ़ा दिया था। अंत के दिनों में, सर्वशक्तिमान परमेश्वर – देहधारण कर लौटे हुए प्रभु यीशु – न्याय का कार्य करने के लिए चीन पहुँच गये हैं। इस बार एक बार फिर, वे, चीनी कम्‍युनिस्‍ट सरकार और धार्मिक दुनिया के हाथों, उन्मत्त निंदा, दमन और गिरफ़्तारी का सामना कर रहे हैं । सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया को आंकने और बदनाम करनेवाली व्यापक अफवाहें और भ्रांतियां एक अदृश्य मायाजाल की तरह हैं, जो असंख्‍य विश्वासियों के आगे परदा डालकर उन पर नियंत्रण करती हैं।

3/08/2019

Hindi Christian Movie | स्वप्न से जागृति | Revealing the Mystery of Entering the Kingdom of Heaven



Hindi Christian Movie | स्वप्न से जागृति | Revealing the Mystery of Entering the Kingdom of Heaven


यू फान भी प्रभु यीशु में विश्वास करने वाले अन्य बहुतेरे लोगों के समान ही हैं—उन्हें लगता है कि प्रभु यीशु को जब सूली पर चढ़ाया गया, तो उन्होंने पहले ही इंसान के पापों को क्षमा कर दिया था। उन्हें लगता है कि अपनी आस्था के कारण उन्होंने धार्मिकता पाई है और यदि वे सर्वस्व त्यागकर प्रभु के लिये कड़ी मेहनत करेंगी, तो प्रभु यीशु के लौटने पर वे निश्चित रूप से स्वर्ग के राज्य में प्रवेश कर पाएंगी। लेकिन उनके सहकर्मियों को संदेह है: प्रभु में हमारी आस्था के कारण हमें क्षमा कर दिया गया है, हम प्रभु के लिये त्याग और खुद को व्यय कर सकते हैं, लेकिन अक्सर पाप और प्रभु का विरोध करते रहते हैं। क्या हम इस प्रकार सचमुच स्वर्ग के राज्य में प्रवेश कर सकते हैं? ...

2/26/2019

Hindi Christian Movie "भक्ति का भेद - भाग 2" क्लिप 1 - जब प्रभु दुबारा आयेंगे तो मनुष्य के सामने कैसे प्रकट होंगे



Hindi Christian Movie "भक्ति का भेद - भाग 2" क्लिप 1 - जब प्रभु दुबारा आयेंगे तो मनुष्य के सामने कैसे प्रकट होंगे


प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने और स्वर्ग में आरोहित होने के बाद, सदियों से हम विश्वासी उद्धारक यीशु की वापसी के लिए व्यग्रता से तड़प रहे हैं। ज्यादातर लोगों का मानना है कि प्रभु के लौटने पर पुनर्जीवित यीशु का आध्यात्मिक शरीर ही हमारे सामने प्रकट होगा। लेकिन परमेश्वर अंत के दिनों में मनुष्य के पुत्र के रूप में देहधारण करके लोगों के बीच क्यों प्रकट हुए हैं? सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहते हैं: "यदि परमेश्वर देह नहीं बना होता, तो वह ऐसा पवित्रात्मा बना रहता जो मनुष्यों के लिए अदृश्य और अमूर्त होता। मनुष्य देह वाला प्राणी है, और मनुष्य और परमेश्वर दो अलग-अलग संसारों से सम्बन्धित हैं, और स्वभाव में भिन्न हैं। परमेश्वर का आत्मा देह वाले मनुष्य से बेमेल है, और उनके बीच कोई सम्बन्ध स्थापित नहीं किया जा सकता है; इसके अतिरिक्त, ......"