6/30/2019

भ्रष्ट मानवता की त्रासदी



भ्रष्ट मानवता की त्रासदी

  • भ्रष्ट मानवता की त्रासदी

  •  
  • I
  • भ्रष्ट मानवता की त्रासदी
  • युगों युगों से इंसान, परमेश्वर के संग चला है,
  • युगों युगों से इंसान, परमेश्वर के संग चला है,
  • मगर इंसान जानता नहीं,
  • तकदीर जीवों की, है अधिकार में परमेश्वर के,
  • कैसे सदियों से सबकुछ परमेश्वर ही, आयोजित, निर्देशित करता आ रहा है।
  • भ्रष्ट मानवता की त्रासदी।
  • वजह ये नहीं कि प्रभु के रास्ते ढूंढने मुश्किल हैं,
  • या उसकी योजना पूरी होनी अभी बाकी है,
  • बस वजह इतनी-सी है, आत्मा और दिल, बहुत दूर हैं इंसान के परमेश्वर से।
  • अनुसरण तो करता है वो परमेश्वर का,
  • मगर शैतान का सेवक बना हुआ है।
  • ये कभी वो सोचता नहीं है।
  • भ्रष्ट मानवता की त्रासदी।
  • II
  • पहल करता नहीं कोई कि ढूंढें कदमों-निशां उसके
  • या उसके प्रकट होने को।
  • ना चाहत है किसी को, उसके आसरे जीएं।
  • सभी ने हाथ थामा है शैतान का, और बुराई का,
  • इस दुनिया और जीवन के नियमों के अनुरूप,
  • जिसका अनुसरण कर रही है पापी इंसानियत सारी।
  • भ्रष्ट मानवता की त्रासदी।
  • शैतान के कब्ज़े में हैं आत्मा और दिल इंसान के पूरी तरह।
  • इंसान बन गया शैतान का आहार,
  • शैतान के रहने का ठिकाना और खेल का मैदान।
  • III
  • खो चुका पूरी तरह इंसान, अब इंसान बनने के उसूल।
  • भूल बैठा है कि उसके वजूद का मोल और लक्ष्य क्या है।
  • भूल बैठा है नियम परमेश्वर के,
  • भूल बैठा दोनों में अनुबंध क्या है।
  • इंसान अब परमेश्वर की चिंता नहीं करता है।
  • भ्रष्ट मानवता की त्रासदी।
  • क्यों बनाया है उसे परमेश्वर ने, इंसान अब भूलता ये जा रहा है,
  • परमेश्वर के वचनों की ना उसको समझ है,
  • ना उसे अहसास है, जो कुछ परमेश्वर का है।
  • परमेश्वर के नियम और आदेश अब वो नकारता है।
  • उसके दिल और आत्मा में, अब कोई अहसास बाकी नहीं है।
  • खो दिया परमेश्वर ने इंसान जो उसने बनाया,
  • खो दिया इंसां ने अपनी जड़ों को।
  • है यही त्रासदी इंसान की।
  • है यही त्रासदी इंसान की।
  • है यही त्रासदी इंसान की।
  • है यही त्रासदी इंसान की।
  •  
  • "वचन देह में प्रकट होता है" से
  • सर्वाधिक देखा गया: विश्वास क्या है--परमेश्वर से अनुमोदित विश्वास--ईसाई अनिवार्यताएं
  • सम्पर्क करें: परमेश्वर के भजन - चुने हुए भजनों को सूची - परमेश्वर प्रेम को ब्यक्त करना

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें