1/02/2019

चीनी सरकार द्वारा ईसाइयों के दमन और उत्‍पीड़न के अकाट्य प्रमाण



चीनी सरकार द्वारा ईसाइयों के दमन और उत्‍पीड़न के: अकाट्य प्रमाण


जब से नास्तिक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी सत्ता में आयी है, यह निरंतर परमेश्वर का घोर विरोध करती रही है, और उनकी शत्रु बनी हुई है। इसने ईसाई धर्म और कैथोलिक धर्म पर न केवल "कुपंथ" का ठप्पा लगाया है, बल्कि इसने बाइबल को कुपंथी साहित्य के रूप में परिभाषित किया है, और उसकी अनगिनत प्रतियों को ज़ब्त कर उन्हें नष्ट किया है। यह ईसाइयों को निर्दयतापूर्वक हिरासत में भी ले लेती है, जिसके कारण दस लाख से भी ज़्यादा विश्वासियों को गिरफ्तार कर कैद किया जा चुका है। इनमें से कम-से-कम 10,000 लोगों को मौत के घाट उतारने तक उत्पीड़ित किया गया है। सन 1991 में, अंत के दिनों के मसीह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर चीन में प्रकट हुए और उन्होंने सभी सत्य व्यक्त कर मानवजाति को शुद्ध करने और उसे बचाने का कार्य शुरू किया। सीसीपी भयग्रस्त है कि लोग परमेश्वर की वाणी सुनकर उनकी ओर मुड़ जाएंगे, इसलिए परमेश्वर के अंत के दिनों के कार्य को ख़त्म करने और अपनी तानाशाही की रक्षा के लिए उसने ईसाइयों के दमन के लिए चालाकी से अनेक अत्यंत गुप्त दस्तावेजों का खाका बनाकर उन्हें जारी कर दिया है, और वह देश के कोने-कोने में ईसाइयों की अंधाधुंध गिरफ्तारी कर उन्हें उत्पीड़ित करने लगी है। उसने सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया को फंसाने और बदनाम करने के लिए अनगिनत झूठ और फर्जी मामले भी गढ़े हैं। उसने ईसाइयों को बर्बर यातना, ब्रेनवाशिंग और निगरानी तथा निरीक्षण की तकलीफ पहुंचायी है, और यहाँ तक कि उनके रिश्तेदारों तक को अपनी लपेट में ले लिया है। उसने बिना किसी जवाबदेही या प्रतिघात के अनेक ईसाइयों को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया है। यह सब ईसाइयों का खात्मा करने और चीन को एक परमेश्वर-विहीन क्षेत्र बनाने की भ्रांतिपूर्ण कोशिश है। इस वीडियो में, हम पेश कर रहे हैं ढेरों तथ्य, ताकि सीसीपी द्वारा ईसाइयों का उत्पीड़न करने में इस्तेमाल की गयी बहुत-सी चालबाज़ियों का खुलासा हो सके, गृह कलीसियाओं में उसके द्वारा ईसाइयों के क्रूर दमन और उत्पीड़न के जघन्य पाप और साथ ही चीनी शासन के दानवी सार को उजागर किया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें