6/28/2018

Hindi Christian Movie "शहर परास्त किया जाएगा" क्लिप 4 - क्या बाइबल की व्याख्या करना परमेश्वर का गुणगान करने और उनके लिए गवाही देने के समान है? (Hindi Dubbed)



Hindi Christian Movie "शहर परास्त किया जाएगा" क्लिप 4 - क्या बाइबल की व्याख्या करना परमेश्वर का गुणगान करने और उनके लिए गवाही देने के समान है? (Hindi Dubbed)


सम्पूर्ण धार्मिक संसार के बहुत से लोग यह मानते हैं कि वे जो बाइबल की व्याख्या करने में ज्यादा सक्षम हैं, ऐसे लोग हैं जो परमेश्वर को जानते हैं, और यह कि अगर वे बाइबल की व्याख्या कर सकते हैं और भविष्यवाणियाँ भी समझा सकते हैं, तो वे ऐसे लोग हैं जो परमेश्वर की इच्छा के अनुरूप रहते हैं, और वे परमेश्वर की प्रशंसा करते और गवाही देते हैं। कई लोग, इसलिए, इस तरह के लोगों पर आँख मूंद कर विश्वास करते हैं और उनकी आराधना करते हैं।
तो क्या पादरियों और एल्डर्स द्वारा बाइबल की व्याख्या करना वास्तव में परमेश्वर की प्रशंसा करना और उनकी गवाही देना है? सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहते हैं, "वे जो बड़ी-बड़ी कलीसियाओं में बाइबिल पढ़ते हैं, वे हर दिन बाइबिल पढ़ते हैं, फिर भी उनमें से एक भी परमेश्वर के काम के उद्देश्य को नहीं समझता है। एक भी परमेश्वर को नहीं जान पाता है; और यही नहीं, उनमें से एक भी परमेश्वर के हृदय के अनुरूप नहीं है। वे सबके सब व्यर्थ, अधम लोग हैं, जिनमें से प्रत्येक परमेश्वर को सिखाने के लिए ऊँचे पर खड़ा हैं। यद्यपि वे परमेश्वर के नाम पर धमकी देते हैं, किंतु वे जानबूझ कर उसका विरोध करते हैं" (वचन देह में प्रकट होता है)।
Source From: सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया द्वारा प्रकाशित।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें